कपूरथला में आंधी-बारिश से पेड़ चलती कार पर गिरा:2 लोग घायल, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; 2 घंटे बाद खुला रास्ता

कपूरथला में रविवार देर रात तेज आंधी और बारिश के दौरान जालंधर रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ जालंधर की तरफ जा रही वरना कार पर गिरा। इस हादसे में कार ड्राइवर और पास से गुजर रहे एक दोपहिया गाड़ी ड्राइवर घायल हो गए। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में एक थार गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई। वरना कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। साइंस सिटी चौकी इंचार्ज एएसआई पाल सिंह ने बताया कि घटना एक पैलेस के नजदीक हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाने में करीब 2 घंटे का समय लगा। अवरुद्ध यातायात को बहाल कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *