पंजाब के कपूरथला जिले के कस्बा ढिलवां के उच्चा रोड पर शुक्रवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। गांव नूरपुर जनूहा के पास इनोवा और मारुति कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बड़ा हादसा टला जानकारी के अनुसार इनोवा गाड़ी में लखविंदर सिंह ढिलवां की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गलत साइड से आ रही मारुति कार से उनकी टक्कर हो गई। सड़क सुरक्षा बल के एएसआई कुलदीप सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मारुति कार के ड्राइवर को राधा स्वामी ब्यास अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। हादसे में किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ।


