जगराओं में हिसाब मांगने पर सरपंच पर हमला:कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने बीच रास्ते में रोका, पूर्व पंच समेत 3 पर FIR

लुधियाना में जगराओं के गांव बारदके में पंचायत का हिसाब-किताब मांगने पर सरपंच पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने पूर्व पंच समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मौजूदा सरपंच सिमरनजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पंचायत को लेकर हिसाब मांगा था। इसी दौरान जब वह बाइक पर जगराओं से गांव बिकर की तरफ जा रहे थे तो गांव पोना से बरसाल वाली सड़क पर एक तेज रफ्तार कार पीछे से आई। कार की नंबर प्लेट धुंधली की हुई थी। जिस कारण कार का नंबर पढ़ नहीं सका। कार में सवार नकाबपोश युवकों ने उसकी बाइक को घेर लिया। कार से उतरे बदमाशों के हाथों में बेसबॉल बैट थे। एक बदमाश ने उस के सिर पर वार किया, लेकिन वह साइड में हो जाने के कारण बाल बाल बच गया। हमलावरों ने धमकी दी कि आज तुम्हें हिसाब मांगने के लायक नहीं छोड़ेंगे। शोर मचाने पर भागे हमलावर उसने शोर मचाया और वहां से भागने में अपनी भलाई समझी। वहीं राहगीरों को देखकर आरोपी भी जान से मारने की धमकियां देते हुए कार लेकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद आरोपी पूर्व पंच ने उस को धमकी भरे फोन और मैसेज भी किए। थाना सदर के एएसआई हरप्रीत सिंह के अनुसार, पूर्व पंच लक्खा सिंह और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 126(2), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है। उसके पकड़े जाने के बाद अज्ञात आरोपियों का भी सुराग मिल जाएगा। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *