कपूरथला में कनाडा भेजने के नाम पर युवती से ठगी:जालंधर के दो ट्रैवल एजेंटों ने ठगे 12.15 लाख, वर्क परमिट वीजा दिलाने का झांसा

कपूरथला की एक युवती से कनाडा भेजने के नाम पर 12.15 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। युवती वर्क परमिट पर विदेश जाना चाहती थी। पुलिस ने जालंधर के दो ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला शेरगढ़ की रहने वाली नीति ने पुलिस को बताया कि वह कनाडा में वर्क परमिट पर जाना चाहती थी। 2022 में उसकी मुलाकात जालंधर के एजीएच इमीग्रेशन सर्विस के मालिक हर्ष शर्मा और मोहल्ला करार खां के गगनदीप सिंह से हुई। 18.50 लाख रुपए में हुई डील दोनों एजेंटों ने 18.50 लाख रुपए में कनाडा भेजने का सौदा तय किया। नीति ने अलग-अलग किश्तों में 12.15 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। एजेंटों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। पीड़िता की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने प्राथमिक जांच की। जांच में सभी आरोप सही पाए गए। पुलिस ने दोनों एजेंटों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *