कपूरथला में गेहूं की फसल में लगी आग:12 एकड़ फसल और 250 एकड़ नाड़ खाक, ट्रैक्टर भी जला

पंजाब के कपूरथला में आज गेहूं की फसल में आग लग गई। घटना बेगोवाल क्षेत्र में की है। चोहाना गांव से शुरू हुई आग बलोचक्क गांव तक पहुंच गई। इस आग ने 12 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल और 250 एकड़ नाड़ को जला दिया। आग बुझाने के दौरान सरबप्रीत सिंह का अर्जुन 605 ब्रांड ट्रैक्टर भी जल गया। स्थानीय किसान नेता नरिंदर सिंह गुल्लू ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। नुकसान का ब्यौरा देते हुए बताया कि पलविंदर सिंह की ठेके की जमीन पर बोई गेहूं की फसल, सरबप्रीत सिंह की 2 एकड़, नरिंदर सिंह गुल्लू की 6 एकड़, राजिंदर सिंह की 1 एकड़ और करमजीत सिंह की 1 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। प्रभावित किसानों ने पंजाब सरकार से फसल का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *