कपूरथला में कार से मिला युवक का शव:कई घंटों से श्मशान घाट के पास खड़ी थी गाड़ी, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

कपूरथला के गांव लक्खन के पड्डा में गडाणी रोड पर एक कार से युवक का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर नडाला चौंकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कपूरथला सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सैंतपुर के रहने वाले गुरकीरत सिंह गोरा (19) के रूप में हुई है। वह जोगिंदर सिंह का बेटा था। गांव के पंचायत सदस्य जसवंत के अनुसार, कार (PB-09-AL-7231) शुक्रवार दोपहर 12 बजे से श्मशानघाट के पास खड़ी थी। देर रात तक कार वहीं खड़ी रहने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन अस्पताल ले गए पुलिस ने मृतक के परिवार से संपर्क किया। परिवार के सदस्य गुरकीरत को सुभानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *