कपूरथला में कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चोरी:वकीलों के चैंबर से एसी की पाइप गायब, चोरों ने गर्मी की छुट्टियों का उठाया फायदा

कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चोरों ने वकीलों के चैंबरों को निशाना बनाया है। चोरों ने 10 वकीलों के चैंबरों से एयर कंडीशनर की कॉपर गैस पाइप चुरा ली है। कोर्ट कॉम्प्लेक्स वकीलों के प्रधान ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। बता दें कि सुल्तानपुर लोधी में कोर्ट कॉम्प्लेक्स में 15 जून से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई। जिसके चलते वकील छुट्टियां मना रहे हैं। इन दिनों का फायदा उठाते हुए बेखौफ चोरों ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स परिसर में बने वकीलों के चैंबरों को निशाना बनाया है और 10 वकीलों के चैंबरों में लगे एयर कंडीशनर की तांबे की गैस पाइपों को चोरी कर ले गए। एसी की कॉपर पाइप समेत सामान चुराया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जरनैल सिंह संधा ने बताया कि चोरों ने एसी की कॉपर पाइप के अलावा अन्य कीमती सामान भी चुराया है। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जिसके बाद थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। SHO सोनमदीप कौर ने दावा किया है कि चोरों को जल्द ही काबू कर लिया जायगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *