रेलवे लाइनों के पास मिला बच्चा, जीआरपी ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा

अमृतसर| रविवार को एक मां की ममता मर गई और वह अपने 6-7 माह के मासूम को रेलवे लाइनों के पास छोड़कर चली गई। इसकी जानकारी जैसे ही जीआरपी को मिली तो एएसआई महिला कर्मचारी के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे को कब्जे में लेकर मेडिकल करवाने के लिए भेजा। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया है। वहीं जीआरपी उस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जो इस बच्चे को वहां छोड़कर गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक डीडीआर भी दर्ज की है। थाना जीआरपी के प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चे को कौन वहां पर छोड़ गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *