कपूरथला में गाड़ियां चुराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:2 बाइक और एक स्कूटी बरामद; पहले पकड़े गए साथी ने सूचना दी

कपूरथला पुलिस ने गाड़ियां चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सुभानपुर के एसएचओ अमनदीप नाहर और नडाला चौकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सबसे पहले निशान सिंह और संदीप सिंह को गिरफ्तार किया। निशान सिंह बाबा हिम्मत सिंह कॉलोनी नडाला का रहने वाला है। संदीप सिंह हंबोवाल थाना सुभानपुर का निवासी है। दोनों चोरी की बाइक और मोटर पंखा बेचने की फिराक में थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने तीसरे साथी का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने हरजीत सिंह उर्फ जीता को भी गिरफ्तार कर लिया। हरजीत हंबोवाल का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइक और एक स्कूटी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से रिमांड हासिल कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *