कपूरथला जिला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान लूट के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूट का सामान बरामद हुआ है। डीएसपी दीपकरण सिंह ने बताया कि मामले का एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है।घटना 24 फरवरी की है। टेक्निकल टीम की मदद से पहचान जानकारी के अनुसार दो लोगों ने धारीवाल कॉलोनी में जसपाल कौर के घर में घुसकर उन्हें बंधक बना लिया था। आरोपियों ने एक जोड़ा बड़ी बालियां, 3 जोड़े छोटी बालियां, दो सोने की अंगूठी और चांदी के गहने लूटे थे। मामले में सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। एसएसपी के आदेश पर सीआईए स्टाफ ने टेक्निकल टीम की मदद से आरोपियों की पहचान की। पहले आरोपी सुखजिंदर सिंह उर्फ कोमल को गिरफ्तार किया गया। वह धारीवाल दोना का रहने वाला है। आरोपी के पास मिली अंगूठी डीएसपी दीप करण के अनुसार सदर थाना पुलिस ने एएसआई पाल सिंह के नेतृत्व में दूसरे आरोपी शाहबाज सिंह उर्फ बाज को पकड़ा। वह कोकलपुर गांव का रहने वाला है। उसके पास से एक सोने की अंगूठी मिली है। अब तक दोनों आरोपियों से तीन जोड़े सोने की बालियां, दो सोने की अंगूठी और चांदी का सामान बरामद किया गया है।


