जगराओं में NRI की जमीन से हटा अवैध कब्जा:17 एकड़ जमीन कराई खाली, मंत्री बोले-3 साल में 3200 केस सुलझे

पंजाब सरकार ने एनआरआई की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई को तेज कर दिया है। गांव भुंदडी में प्रवासी भारतीय रणधीर सिंह की 17 एकड़ जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया गया है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रणधीर सिंह ने उनसे अपने भाई द्वारा जमीन पर किए गए कब्जे की शिकायत की थी। पैतृक घर भी खाली करवाया मंत्री ने तुरंत अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जल्द ही रणधीर सिंह का पैतृक घर भी खाली करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार एनआरआई को पारदर्शी प्रशासन दे रही है। धालीवाल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में एनआरआई से जुड़े 3200 मामलों का निपटारा किया गया है। बिना पंजाब आए प्रवासी करवाए समाधान सरकार ने एक ऐसी व्यवस्था बनाई है, जिससे प्रवासी भारतीय बिना पंजाब आए अपने मामलों का समाधान करा सकते हैं। रणधीर सिंह ने जमीन खाली करवाने के लिए पंजाब सरकार और मंत्री धालीवाल का आभार जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *