नाबालिग 2 दिन से गायब, अपहरण का केस

रांची | पंडरा आेपी क्षेत्र स्थित सिमलिया में रहने वाला अमिरंजन कुमार (16 वर्ष) 28 फरवरी से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पीड़ित मां ममता देवी ने अपहरण किए जाने की बात कहते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि 28 फरवरी की दोपहर अचानक उनका बेटा अमिरंजन बिना कुछ बताए घर से कहीं चला गया, इसके बाद नहीं लौटा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *