अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए ठगी करने के आरोपी जीतू कुमार को नालंदा (बिहार) से गिरफ्तार किया है। वह गोकुलपुर, हरनौत, नालंदा (बिहार) का रहने वाला है। साइबर थाना में इस मामले में केस (संख्या 111/24) दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों ने गूगल पर अल्ट्राटेक सीमेंट और रूंगटा मैन्यूफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड के असली नंबर बदलकर फर्जी मोबाइल नंबर डाल दिए। वादी ने इन नंबरों पर संपर्क कर सीमेंट और छड़ खरीदने की बात की। साइबर अपराधी ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर 20 लाख 16 हजार 420 रुपए की ठगी कर ली। तकनीकी और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने नालंदा से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मोबाइल, सिम, एटीएम, आधार और पैन कार्ड भी पुलिस ने बरामद की। साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन कस्टमाइजेशन के जरिए कंपनियों, बैंकों, ई-कॉमर्स और फ्लाइट सर्विसेज के कस्टमर केयर नंबर बदल देते हैं। लोग जब गूगल पर इन नंबरों को सर्च करते हैं, तो ठग खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर ठगी कर लेते हैं। साइबर ठगी न हो, इसलिए बरतें सावधानी साइबर थाना पुलिस ने आम लोगों को सुझाव दिया है कि अज्ञात नंबर से कॉल आने पर निजी जानकारी साझा न करें। गूगल सर्च, गूगल एड्स और सोशल मीडिया पर दिखने वाले कस्टमर केयर नंबर पर भरोसा न करें। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से नंबर लें। अज्ञात लिंक या यूआरएल पर क्लिक न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 या


