पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा सबडिवीजन के गांव टाडा भगाणा में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। घर में परिवार सो रहा था। चोर स्टोर की दीवार तोड़कर घर में घुसे। उन्होंने अलमारी में रखे 12 हजार रुपए नकद, डेढ़ तोले सोने की चेन और पीतल के बर्तन चुरा लिए। घटना 2-3 मई की रात करीब ढाई बजे की है। पीड़ित गुरजीत सिंह ने बताया कि रात में कुछ आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। सुबह उठने पर उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी से कैश और गहने गायब हैं। पुलिस जांच में जुटी थाना रावलपिंडी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच अधिकारी एएसआई परगट सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।


