बिलासपुर के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता नवीन मसीह पर गुंडागर्दी, मारपीट और दहशत फैलाने का आरोप लगा है। आरोप है कि नवीन ने जमीन विवाद को लेकर अपने ही सगे भाई राकेश मसीह, उनकी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट और बदसलूकी की। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना को लेकर तारबाहर थाने वीडियो के साथ शिकायत की गई है, जिस पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। मामला पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। नवीन मसीह और राकेश मसीह सगे भाई हैं। दोनों एक ही मोहल्ले में रहते हैं। दोनों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। संपत्ति को लेकर दोनों भाईयों में लंबे समय था विवाद जानकारी के अनुसार, राकेश अपना मकान बनवा रहा था, जिसे लेकर नवीन ने आपत्ति जताई। इसी बीच रविवार को यह विवाद हिंसक रूप ले लिया, जब नवीन मसीह अपने साथियों के साथ राकेश मसीह के घर में घुस गया और वहां मौजूद राकेश मसीह उसके परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई करने लगा। घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड इसी उसने परिवार को जान से मार डालने की भी धमकी दी। इस पूरी घटना का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं जान बचाने के लिए चीख रही हैं और बच्चे डरे हुए हैं। स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा
तारबाहर मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया है कि नवीन मसीह वर्षों से मोहल्ले में आतंक मचाए हुए है। वह भाजपा नेता होने का धौंस दिखाकर गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों को डराता-धमकाता है। मोहल्लेवासियों के मुताबिक, वह जबरन वसूली, नशाखोरी और महिलाओं से दुर्व्यवहार करता है। स्थानीय रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस और प्रशासन पर राजनीतिक दबाव के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करने से बचती एक मोहल्लेवासी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, हम कई बार पुलिस में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हर बार हमें ही थाने में घंटों बैठाकर रखा जाता है। पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते उसपर कार्रवाई करने से बचते नजर आते हैं। आरोपी खुलेआम घूमते रहता है। पुलिस ने कहा, जांच जारी है
इस मामले में जब तारबाहर थाना प्रभारी कृष्ण चंद्र सिदार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। उनका कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ……………………………………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें बिजली-बिल वसूली करने गई महिला इंजीनियर को दी गालियां:जांजगीर में कहा-किसी की हिम्मत नहीं जो कनेक्शन काट दे; धक्का-मुक्की भी की जांजगीर-चांपा जिले में बिजली कंपनी की महिला कर्मचारी से बदसलूकी और धमकी दी गई। ग्राम पिसौद में विद्युत वितरण कंपनी मड़वा की कनिष्ठ यंत्री ज्योति कंवर बकाया बिजली बिल वसूली के लिए पहुंची थी। इस दौरान एक उपभोक्ता ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की भी की। पढ़ें पूरी खबर…


