कपूरथला में चोरी करने वाले गिरफ्तार:दो अलग-अलग गांवों से LED टीवी और अनाज चुराया, एक साथी फरार

कपूरथला के थाना फत्तूढींगा पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की वारदातों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। दोनों मामलों में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। पहला मामला गांव देसल का है, जहां एक विधवा महिला रीना के घर से चोरी हुई। रीना अपने पति की मृत्यु के बाद मायके गई थीं। जब वापस लौटीं तो घर का सामान बिखरा हुआ था और लोहे की पेटी से LED टीवी, नए सूट और ग्राइंडर गायब थे। जांच में पता चला कि चोरी गांव के ही पलविंदर सिंह उर्फ अजय ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर LED टीवी बरामद कर ली है। गेहूं और बासमती लेकर भागे बदमाश
दूसरी वारदात गांव बूह में हुई, जहां मजदूरी करने वाले संतोख सिंह की हवेली से गेहूं और बासमती चोरी हुए। संतोख सिंह तीन भाई-बहनों में से एक हैं और उनके दो बेटे और एक बेटी स्कूल में पढ़ते हैं। उन्होंने अपनी पशुओं की हवेली में ड्रमों में अनाज स्टोर कर रखा था। 29 नवंबर की रात करीब 1 बजे जब वह उठा और हवेली में चक्कर लगाने गया तो देखा कि गांव का जोबनप्रीत सिंह ड्रम से गेहूं चोरी कर रहा था और उसका भाई पलविंदर सिंह बासमत्ती के ड्रम से बासमत्ती चोरी कर रहा था। जब मैने शोर मचाया तो दोनों भाई अपने-अपने बोरे छोड़ कर दीवार फांद कर भाग निकले। शोर सुनकर भाई सुखदेव सिंह भी मौके पर आ गया। तभी उन्होंने देखा कि फरार दोनों भाइयों ने उनकी हवेली से 2 बोरे गेहूं व एक बोरा बासमती चोरी कर लिया है। अब तक उक्त दोनों भाइयों से गांव में ही पंचायती तौर पर फैसले की बात चलती रही। मगर फैसला नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाना फत्तूढींगा पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सगे भाइयों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी जोबनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका भाई पलविंदर सिंह अभी फरार है। जिसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *