कपूरथला में ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर चोरी:कार से आए 5 बदमाश, पिस्तौल की नोक पर चौकीदार को बनाया बंधक, तिजोरी लेकर फरार

कपूरथला के सर्राफा बाजार में एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। रविवार सुबह कार सवार बदमाशों ने बाजार के चौकीदार को पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाया। इसके बाद बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़ा और अंदर रखी तिजोरी को उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार तिजोरी में में लाखों रुपए के सोने और चांदी के गहने थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी दीपकरण सिंह और सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी टीम घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कार से आए 5 बदमाश जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है। कार में सवार होकर 5 बदमाश आए। उन्होंने बाजार के चौकीदार बहादुर को पिस्तौल की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद सिंह ज्वैलर्स का शटर तोड़कर दुकान में पड़ी तिजोरी को उठाकर ले गए। 50 तोले सोना और 20 किलो चांदी दुकान के मालिक अजय कुमार ने बताया कि तिजोरी में करीब 50 तोले सोने के गहने और 20 किलो चांदी रखी थी। चोरी गए गहनों की कीमत लगभग 70 लाख रुपए आंकी गई है। डीएसपी दीपकरण सिंह ने बताया कि वारदात की जांच शुरू कर दी गई है। टीम घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई टीमें बनाकर छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *