जगराओं में नशा तस्करी में हिरासत में तीन युवक:पुलिस को देख भागने लगे, इलाके को सील कर घर की ली तलाशी

लुधियाना के जगराओं में कमल चौक स्थित पोस्ट ऑफिस के पास से पुलिस ने नशा तस्करी के संदेह में तीन युवकों को हिरासत में लिया है। सिविल वर्दी में आई पुलिस को देखकर तीनों युवक भागने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने डाकघर से दो युवकों को पकड़ लिया। तीसरा युवक बचने के लिए एक गली में स्थित घर में घुस गया। पुलिस के पीछा करने पर वह 15-20 फीट की ऊंचाई से दूसरे घर में कूद गया। वहां से भी भागने में सफल रहा, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तीनों को स्टेट बैंक के सामने खड़ी निजी पुलिस गाड़ी में ले जाया गया। युवक के घर की ली तलाशी घटना के दौरान डाकघर के सामने भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस कुछ देर के लिए वहां से चली गई। बाद में नशे की बरामदगी के लिए एक युवक के घर पहुंची। पुलिस ने कच्चा किला क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया और लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा। सूत्रों के अनुसार, तीनों युवक नशा तस्करी में शामिल थे और ग्राहक की तलाश में थे। पुलिस को शक है कि युवक कच्चा किला से नशीले पदार्थ देने आए थे। पुलिस ने देर रात तक कार्रवाई की और सुबह गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। ताकि कोई सुराग मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *