लुधियाना में एक्सीडेंट में युवक की मौत:तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचला, बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था, ड्राइवर फरार

लुधियाना में सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन ऊपर से गुजर गया। घायल को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गांव मोही के किरतप्रीत सिंह के रूप में हुई है। किरतप्रीत ओमेक्स कंपनी में काम करता था। घटना शनिवार देर रात की है जब किरतप्रीत अपनी बाइक पर गांव मोही से लुधियाना में ड्यूटी के लिए जा रहा था। घायल के ऊपर से गुजरा वाहन गांव खंडूर के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण वह सड़क पर गिर कर घायल हो गया। उसी दौरान वाहन उसके ऊपर से गुजर गया। मृतक के चाचा अमरजीत सिंह ने घायल किरतप्रीत को डीएमसी अस्पताल लुधियाना पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी थाना जोधा के एएसआई काबल सिंह के अनुसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *