कपूरथला में टैक्सी ड्राइवर के पास मिली 1 किलो हेरोइन:पुलिस को देखकर कार मोड़कर भागा, पीछाकर दबोचा; 90 हजार ड्रग मनी बरामद

कपूरथला पुलिस ने नशा तस्करी मामले में टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1 किलो हेरोइन और 90 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपी पुलिस को देखकर कार मोड़कर भाने लगा था, जिसे पुलिस ने पीछा करके दबोच लिया। एसएसपी गौरव तूरा के मुताबिक, आरोपी की पहचान अमनोलप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो जालंधर के जमशेर इलाके का रहने वाला है। पुलिस टीम जब ढिलवां के पास गश्त कर रही थी, तब आरोपी इनोवा कार में आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने गाड़ी को कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ लिया, जिससे पुलिस को शक हुआ और पीछा करके उसे पकड़ लिया गया। अमृतसर से लेकर आया था हेरोइन जांच में पता चला कि 12वीं पास है और टैक्सी ड्राइवर की आड़ में नशे का कारोबार करता था और अमृतसर से नशे की खेप लेकर आ रहा था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी जालंधर में एक मामला दर्ज है। पुलिस ने थाना ढिलवां में मामला दर्ज करके अदालत से पुलिस रिमांड हासिल कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *