अमृतसर में घायल की जेब से निकाले 2 लाख:बाइक से जा रहे थे, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, घटना का VIDEO

अमृतसर में एक व्यक्ति ने पहले एक्सीडेंट में घायल व्यापारी की मदद की और फिर उसकी जेब से 2 लाख रुपए चुरा लिए। यह पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना कल रात करीब 9 बजे की है। 67 वर्षीय कंबल व्यापारी रवि महाजन अपनी बाइक से अल्बर्ट रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गई। हादसे में रवि बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गए। कुछ लोग मदद के लिए रुके और घायल रवि को नजदीकी अस्पताल ले गए। जब रवि को स्ट्रेचर पर लिटाया गया और वह अकेले थे, तभी मदद करने वालों में से एक व्यक्ति ने उनकी जेब से दो लाख रुपए निकाले और अपनी जैकेट में रखकर फरार हो गया। तीन बच्चों के पिता रवि महाजन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। परिजन मामले की जांच कर रहे थे और अब थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *