कपूरथला में ट्रक और कार की टक्कर:दंपती समेत 3 लोग घायल, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

कपूरथला के सर्कुलर रोड पर एक कार शोरूम के सामने टाटा 407 (ट्रक) और एक ऑल्टो कार के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से बाहर निकालकर कपूरथला के सिविल अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ये लोग हुए घायल जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात सर्कुलर रोड पर मटर से लदी एक टाटा 407 ट्रक की टक्कर ऑल्टो कार (PB-08-BR-0758) से हुई। कार ड्राइवर देव, उनकी पत्नी सिया और बेटी निकिता इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से कार को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *