कपूरथला में ट्रैवल एजेंट दंपती ने हड़पे 19.69 लाख:कनाडा भेजने के मांगे थे 25 लाख, पैसे लेकर टालते रहे

कपूरथला जिले में एक ट्रैवल एजेंट दंपती ने युवती को कनाडा भेजने के नाम पर उसके पिता से 19.69 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित दीदार सिंह ने थाना ढिलवां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है, अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बेटी को कनाड़ा भेजना चाहता था पीड़ित जानकारी के अनुसार दीदार सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी को कनाडा भेजना चाहते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात अमृतसर के गांव सत्तोवाल के रहने वाले बलकार सिंह और उनकी पत्नी अमनदीप कौर से हुई। दंपती ने 25 लाख रुपए में कनाडा भेजने का प्रस्ताव रखा। आरोपी दंपती ने अलग-अलग समय पर दीदार सिंह से 19 लाख 69 हजार 670 रुपए ले लिए, लेकिन न तो उन्होंने युवती को कनाडा भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस जांच में सभी आरोप मिले ठीक पीड़ित ने कई बार पैसों की मांग की, लेकिन आरोपी टालते रहे। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी दंपती पर लगे सभी आरोप सही हैं। इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *