मलोट में पटवारी और सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार:जमीन की सीमांकन के लिए मांगे डेढ़ हजार, 1 हजार में सौदा तय

पंजाब के मुक्तसर जिले के मलोट में विजिलेंस ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई की है। हलका वडिंग खेड़ा के पटवारी कुलविंदर सिंह और उनके सहायक अशोक कुमार को एक हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर मिली शिकायत के बाद की गई। एक हजार में तय हुई थी डील जानकारी के अनुसार वडिंग खेड़ा गांव के एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि पटवारी ने जमीन की सीमांकन के लिए पहले 1,500 रुपए मांगे थे। बाद में यह राशि 1,000 रुपए तय हुई। जांच में पता चला कि पटवारी ने 5 फरवरी, 2025 को भूमि सीमांकन रिपोर्ट तैयार की थी, लेकिन 2024-25 के आधिकारिक रजिस्टर या दैनिक डायरी में इसकी कोई प्रविष्टि नहीं की गई थी। शिकायतकर्ता ने बनाया वीडियो शिकायतकर्ता ने रिश्वत लेने का वीडियो भी बनाया था। इसमें अशोक कुमार को पैसे लेते हुए साफ देखा जा सकता है। विजिलेंस ब्यूरो रेंज पुलिस स्टेशन बठिंडा में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *