कपूरथला में दुकानदार पर हमला:20 युवकों ने तेजधार हथियार से मारा, चोरी करने आए थे

कपूरथला में एक वेल्डिंग दुकान मालिक पर 20 से ज्यादा युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल बलबीर सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। घटना देर रात घणीएके गांव की है। बलबीर सिंह ने बताया कि उनकी दुकान श्मशान घाट के पास है। बीती रात कुछ युवक चोरी की नीयत से दुकान के बाहर आए थे। सीसीटीवी कैमरे में देखकर वह मौके पर पहुंचे और उन्हें वहां से भगा दिया।आज शाम करीब 8 बजे जब वह दुकान बंद कर रहे थे, तभी 20-22 युवकों ने उन पर दातर से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें सिविल अस्पताल ले गए। फतूढींगा थाना प्रभारी सोनमदीप कौर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर आशीषपाल सिंह ने पीड़ित की मेडिको लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) तैयार कर पुलिस को भेज दी है। पुलिस पीड़ित के बयान दर्ज कर रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *