जालंधर के थापरा बगीची मंदिर में बेअदबी:भगवान शनिदेव की मूर्ति दो हिस्सों में तोड़ी, बचाव करने आए पुजारी को भी पीटा

पंजाब के जालंधर में सोढ़ल रोड पर स्थित थापरा बगीची में शनि देव जी महाराज की प्रतिमा के साथ आज यानी बुधवार को सुबह तोड़फोड़ की गई। साथ ही साथ आरोपियों ने मंदिर के पुजारी व पारिवारिक सदस्यों से मारपीट भी की। क्राइम सीन पर जांच के लिए सिटी पुलिस के अधिकारी पहुंच गए थे। बेअदबी के बाद आसपास के लोगों में काफी रोष पाया गया और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल आरोपी अज्ञात है, जिनकी पहचान के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। आरोपियों ने किसी चीज से वार कर शनि देवी जी की मूर्ति का हिस्सा तोड़ दिया। जिसके बाद मूर्ति का गर्दन वाला हिस्सा जमीन पर गिर गया। पुजारी बोले- मंदिर घुसे अज्ञात आरोपियों ने घुसकर किया हमला मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि आज सुबह कुछ अज्ञात हमलावर मंदिर के अंदर घुस गए थे। आरोपियों ने आते ही अमानवीय हरकतें शुरू कर दीं। आरोपियों ने आते ही बेअदबी करने की कोशिश की। जब पुजारी ने आरोपी को रोकना चाहा तो आरोपियों ने मिलकर पुजारी के साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर शनि देव की मूर्ति को पूरी तरह से खंडित कर दिया। बता दें कि जब इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो तुरंत वह इकट्ठा हो गए और सूचना थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *