कपूरथला में दो की मौत, एक युवक घायल:तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रैक्टर में मारी टक्कर, लुधियाना से लौट रहे थे घर

कपूरथला में तेज रफ्तार इनोवा कार सड़क किनारे पंक्चर खड़े ट्रैक्टर की चुकंदर वाली मशीन से टकरा गई, जिससे कार ड्राइवर और अमृतसर के कपड़ा व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ढिलवां फ्लाईओवर के पास देर रात हुआ। कपड़ा व्यापारी की पहचान पंकज अनेजा (55) के तौर पर हुई है। इनोवा में कुल तीन लोग सवार थे। वे लुधियाना से अमृतसर लौट रहे थे। हादसे में पीछे बैठे शशिपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले ब्यास अस्पताल ले जाया गया। बाद में परिजन उन्हें अमृतसर के अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। ड्राइवर सीट के बगल में बैठे मृतक के भाई रविंदर कुमार को मामूली चोटें आईं। थाना ढिलवां के एएसआई दलविंदरबीर सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इनोवा कार ट्रैक्टर से ड्राइवर साइड से टकराई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर और चुकंदर वाली मशीन को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शशिपाल की हालत गंभीर
कार की पिछली सीट पर शशिपाल बैठा था। जबकि ड्राइवर सीट के साथ वाली सीट पर उसका भाई रविंदर कुमार सवार था। दुर्घटना में कार ड्राइवर पंकज अनेजा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शशिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए ब्यास के अस्पताल ले जाया गया। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई। जिसके बाद परिजन उसे अमृतसर के अस्पताल ले गए। हादसे में मृतक का भाई रविंदर कुमार बाल-बाल बच गया, जिसने बताया कि वह तीनों लुधियाना में कपड़े का ऑर्डर देकर शुक्रवार देर रात कार से वापिस घर लौट रहे थे। ASI दलविंदरवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई रविंदर कुमार के बयानों के आधार पर ट्रेक्टर समेत मशीन को कब्जे में लेकर ड्राइवर प्रताप सिंह निवासी आलेवाल जीरा फिरोजपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *