खन्ना में नशा तस्करों के अड्‌डों पर छापेमारी:कई संवेदनशील इलाकों की तलाशी, पुलिस ने स्थानीय लोगों से मांगा सहयोग

लुधियाना में खन्ना पुलिस ने रविवार को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कैसो) के तहत कई संवेदनशील इलाकों की तलाशी ली। एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया। पुलिस ने बिलां वाली छप्पड़ी और मीट मार्केट जैसे इलाकों में विशेष तलाशी अभियान चलाया। ये दोनों क्षेत्र लंबे समय से नशा तस्करी के केंद्र रहे हैं। डीएसपी भाटी ने कहा कि इन इलाकों को नशा मुक्त करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि पुलिस नियमित रूप से ऐसे अभियान चला रही है। इससे नशा तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से इस अभियान में सहयोग मांगा है। इससे क्षेत्र को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *