कपूरथला में दो गाड़ियों की टक्कर, 3 की मौत:14 लोग घायल, कार पुल से नीचे गिरी, करनाल का युवक चला रहा था

कपूरथला में जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। दिलवां टोल प्लाजा के पास गुडाणा पुल के निकट दो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। हादसे में शामिल वाहनों में एक अर्टिगा कार और एक अन्य चार पहिया वाहन थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पलट गए। अर्टिगा कार पुल से नीचे गिर गई। अर्टिगा को करनाल निवासी भाम पुत्र धर्मपाल चला रहा था। हादसे में दो महिलाएं प्रवीण कुमारी संजना तथा प्रवीण कुमारी का पति कल्याण सिंह सभी वास होशियारपुर की मौत हुई है। सभी घायलों का चल रहा इलाज सड़क सुरक्षा फोर्स के दयालपुर-ब्यास रूट के इंचार्ज एएसआई कुलदीप सिंह के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे एक राहगीर से हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वे अपने साथी कॉन्स्टेबल विकास और कॉन्स्टेबल जगतार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को ब्यास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना ढिलवां के एसएचओ दलविंद्रबीर सिंह ने बताया कि एएसआई मूरता सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *