पंजाब के लुधियाना में फिरोजपुर रोड नजदीक वेरका मिल्क प्लांट के पास एक क्रेटा कार और स्विफ्ट कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में स्विफ्ट कार में सवार 5 लोगों को मामूली चोट आई जबकि क्रेटा कार के ड्राइवर की सिर और चेहरे पर चोट लगने के कारण मौत हो गई। उसकी कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से लोगों को गाड़ियों से बाहर निकाला। बेकाबू करेटा कार ने मारी स्विफ्ट गाड़ी को टक्कर मरने वाला लुधियाना का डॉक्टर गगनदीप सिंह है। गगनदीप जमालपुर नजदीक का रहने वाला है। आज वह किसी काम से जगराओं का जा रहा था कि अचानक उसकी कार बेकाबू हो गई। कार ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी जिसके बाद कार स्विफ्ट कार से टकरा गई। स्विफ्ट कार के पिछले दोनों पहिए फट गए और डिग्गी बुरी तरह दब गई। स्विफ्ट कार में सवार लोग कल फतेहाबाद से जालंधर किसी समारोह में आए थे। रात को समय ज्यादा हो जाने के कारण वह लुधियाना रुक गए थे। आज वह वापस फतेहाबाद जा रहे थे जिस दौरान ये हादसा हुआ। ट्रैफिक टो वैन की मदद से गाड़ियों को सड़क से हटाया गया। राहगीरों ने किया ट्रैफिक पुलिस को सूचित घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत ट्रैफिक पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक गगनदीप का शव कब्जे में लेकर इलाका पुलिस को सूचित किया। जिन्होंने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल डॉक्टर का परिवार अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


