फाजिल्का में समर वेकेशन पर व्यापारियों का फैसला:स्वर्णकार-किराना सहित आधे शहर की दुकानें 3 दिन बंद, नियम तोड़ने पर जुर्माना

फाजिल्का जिले में शहर आधा बंद नजर आ रहा है l शहर में स्वर्णकार, किराना, मोबाइल यूनियन, कपड़े सहित अन्य व्यापारियों की दुकानें बंद पड़ी है l जिस वजह से शहर की अधिकतर दुकानें बंद दिखाई दे रही हैं l हालांकि यूनियन स्तर पर लिए गए फैसले के दौरान दुकान खोलने वालों के लिए जुर्माने का फरमान भी रखा गया है l यही वजह शहर का मुख्य चौंक घंटाघर बाजार सूना पड़ा है l मुख्य चौक घंटाघर बाजार सूना पड़ा जानकारी के अनुसार समर वेकेशन के चलते शहर की विभिन्न यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा दुकानें बंद करने का निर्णय लिया गया है l आज से 3 दिन के लिए फाजिल्का शहर की कई दुकानें बंद रहेगी l जिसमें स्वर्णकार यूनियन, किराना यूनियन, कपड़े की दुकानें, मोबाइल यूनियन सहित अन्य व्यापारियों की दुकानें शामिल है l यही वजह है कि फाजिल्का शहर का मुख्य चौक घंटाघर बाजार सूना पड़ा नजर आ रहा है l पहाड़ी इलाकों में घूमने पहुंचे व्यापारी इतना ही नहीं इन दिनों के दौरान अगर कोई भी दुकानदार यूनियन के नियम को तोड़ेगा, तो नियमित किए जुर्माने को अदा करना होगा l बाजार से गुजर रहे स्थानीय निवासी कृष्ण तनेजा ने बताया कि गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है, इसलिए समर वेकेशन के चलते बहुत लोग पहाड़ी इलाकों में घूमने के लिए गए हुए हैं l इसी के चलते फाजिल्का शहर की विभिन्न यूनियन द्वारा दुकानें बंद करने के फैसले लिए हैं l शहर में पहले ही करवा दी थी अनाउंसमेंट आधा शहर बंद दिखाई दे रहा है l जबकि इससे पहले विभिन्न यूनियन द्वारा शहर में अनाउंसमेंट करवा संदेश लगा दिया गया था l अगर कोई मोबाइल, स्वर्णकार, करियाना या कपड़े से संबंधित खरीदारी करना चाहता है l तो पहले कर सकता है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *