मानसा जेल सुपरिटेंडेंट इकबाल सिंह निलंबित:जेल में बंद पादरी बजिंदर की बैरक से फोन-नकदी मिलने पर कार्रवाई, उम्रकैद की सजा काट रहा

जीरकपुर में बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा पास्टर बजिंदर सिंह की बैरक से मोबाइल फोन और नकदी बरामद होने के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब सरकार ने मानसा जेल सुपरिटेंडेंट इकबाल बराड़ को निलंबित कर दिया है। दरअसल, हाल के दिनों में जेलों के अंदर मोबाइल फोन मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। आजीवन कारावास की सजा काट रहे पादरी बजिंदर सिंह के पास से एक मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई। फोन मिलने पर दर्ज की थी नई एफआईआर मानसा जिला जेल में एआईजी जेल पंजाब राजीव कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में की गई चेकिंग में पास्टर बजिंदर से ये बरामदगी हुई थी। बरामदगी के बाद डीएसपी बूटा सिंह ने कहा था कि जेल में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान पास्टर से टच मोबाइल फोन और नकदी मिली थी। जिला जेल की सहायक सुपरिंटेंडेंट अनु मलिक ने इस बारे में थाना सदर पुलिस को सूचित किया था। इस मामले में पुलिस ने पादरी के खिलाफ एक नई एफआईआर भी दर्ज की थी। पादरी ने चंडीगढ़ ऑफिस में मोहाली की महिला से की थी मारपीट जानकारी के अनुसार पादरी बजिंदर सिंह का उक्त वीडियो 16 मार्च (रविवार) को तेजी से वायरल होने लगा था। जिसमें इस VIDEO में बजिंदर सिंह एक महिला को थप्पड़ मारता दिख रहा था। इससे पहले उसने बच्चे के साथ बैठी इस महिला के मुंह पर कॉपी भी फेंक कर मारी थी। वायरल हुआ वीडियो 14 फरवरी का था। घटना बजिंदर सिंह के चंडीगढ़ ऑफिस में हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद पता चला कि जिस महिला के साथ मारपीट हुई, वह मोहाली की रहने वाली थी। जोकि पादरी के पास काम करती थी। उसी के साथ ये मारपीट की गई थी। महिला ने गलत हरकत के आरोप लगाए थे बजिंदर सिंह पर महिला से यौन उत्पीड़न का मामला चल रहा है। महिला ने पुलिस से कहा था कि ताजपुर गांव में ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम’ के पादरी बजिंदर सिंह ने जालंधर में उसके साथ गलत हरकतें की। बजिंदर सिंह ने उसका फोन नंबर लेकर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। उसे चर्च में अकेले केबिन में बैठाना शुरू कर दिया। वहां वह उसके साथ गलत व्यवहार करता था। कपूरथला पुलिस ने मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित कर दी थी। इस केस की जांच SIT कर रही है। इसी मामले में युवती के बयान दर्ज में दर्ज करवाए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *