कपूरथला में पलटा पेट्रोल से भरा टैंकर:तेज रफ्तार में मोड़ते वक्त हुआ बेकाबू, अफरा-तफरी मची, बाल्टियां लेकर पहुंचे लोग, पुलिस ने भगाया

कपूरथला की नई दाना मंडी के पीछे डबल रोड पर शुक्रवार की दोपहर पेट्रोल से भरा एक टैंकर पलट गया। इस हादसे में कोई आगजनी नहीं हुई, लेकिन टैंकर से पेट्रोल लीक होने के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर (PB-08-FR-7243) तेज रफ्तार में मोड़ काटते समय असंतुलित होकर पलट गया, जिससे बड़े पैमाने पर पेट्रोल का रिसाव शुरू हो गया। पेट्रोल लीक होता देख आसपास के कुछ लोग बाल्टियों में भरकर पेट्रोल ले जाने लगे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। पुलिस ने चारों तरफ लगवाई बैरिकेडिंग सूचना मिलते ही डीएसपी सब- डिवीजन शीतल सिंह के नेतृत्व में सदर थाना और पीसीआर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत चारों ओर बैरिकेडिंग कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को भी बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने संभावित आगजनी से बचाव के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया है। पेट्रोल रिसाव को रोकने के प्रयास जारी हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। यहां देखिए फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *