जालंधर में सरीन अस्पताल के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्नेचर ने एक लड़की का मोबाइल छीन लिया और फरार होने की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर मोहल्ले के युवकों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और चोर का पीछा करना शुरू कर दिया। बाइक कार से टक्कराई चोर की बाइक भागने की हड़बड़ाहट में एक इनोवा कार से टकरा गई। टक्कर के बाद चोर अपनी बाइक वहीं छोड़कर पास के एक घर में घुस गया, जहाँ लोगों ने उसे घेराबंदी कर काबू कर लिया। गुस्साए लोगों ने चोर को पिटा गुस्साए लोगों ने पकड़े गए चोर की पिटाई शुरू कर दी। खुद को घिरता देख चोर ने एक अजीब पैंतरा अपनाया और चिल्लाने लगा कि उसे ‘एड्स’ (AIDS) है। बीमारी की बात सुनकर संक्रमण के डर से लोगों ने उसे छोड़ दिया और वह मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने चोर की बाइक कब्जे में ली घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर कर्मी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चोर की स्पलेंडर बाइक को कब्जे में ले लिया है, जिस पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। फिलहाल पुलिस बाइक को थाने ले गई है और मामले की कानूनी कार्रवाई जारी है।


