कपूरथला में पुर्तगाल भेजने के नाम पर 15 लाख ठगे:युवक ने जमीन बेचकर पैसे दिए, दोस्तों से लिया उधार

​​​​​कपूरथला में एक युवक से पुर्तगाल भेजने के नाम पर 15 लाख रुपए ठग लिए। थाना बेगोवाल पुलिस ने ठगी के आरोप में भाई-बहन के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत आज केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित हरबंस सिंह निवासी गांव दौलतपुर बेगोवाल ने शिकायत में बताया कि उसके भाई निशान सिंह की पत्नी चरणजीत कौर और जसविंदर कौर निवासी रायपुर अराइयां की आपस में अच्छी तरह से जान पहचान है। जसविंदर कौर सितंबर 2021 में चरणजीत कौर के घर आई हुई थी। जहां उसने मुझे बताया कि उसका भाई सुखजिंदर सिंह विदेश पुर्तगाल से कागज भरवाकर विदेश भेजने का काम करता है। वह उसकी बातों में आ गया और पुर्तगाल जाने का मन बना लिया। पुर्तगाल भेजने के लिए बातचीत 15 लाख रुपए में तय हो गई। उसने अपनी जमीन बेच कर 10 लाख रुपए सुखजिंदर सिंह को दे दिए। जबकि बाकी रुपए मैने उधार लेकर उसे दिए। काफी समय बीत जाने पर भी सुखजिंदर सिंह ने उसे विदेश नहीं भेजा और न ही रुपए वापिस किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *