पंजाब के कपूरथला जिले के एक गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और कैश चुरा कर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब परिवार रिश्तेदारों के घर गया हुआ था। गांव डोला निवासी पीड़ित कुलदीप कौर ने बताया कि वह 12 अप्रैल को दोपहर ढाई बजे अपने परिवार के साथ जालंधर में रिश्तेदार से मिलने गई थी। रात को वहीं रुक गए। रात करीब एक बजे उनकी भाभी विजय सोनिया ने फोन कर चोरी की सूचना दी। अलमारी में रखे जेवर ले गए चोर घर पहुंचने पर देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। अलमारी के लॉकर भी टूटे पड़े थे। चोरों ने सोने के दो सेट, सोने की दो चेन, तीन जोड़ी बालियां और एक लॉकेट चोरी कर लिया। इसके अलावा चांदी के 8 कड़े, चांदी का एक बड़ा कड़ा, चांदी की तीन चेन और 15 हजार रुपए नकद भी ले गए। मामले की जांच में जुटी पुलिस महिला की शिकायत पर थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध बाइक सवार कैद हुए हैं। एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है।


