जालंधर में टेरर एक्टिविटी करने वाले 3 युवक गिरफ्तार:सभी आरोपी 19 साल के, पन्नू के कहने पर लिखे थे खालिस्तानी नारे, पूछताछ जारी

पंजाब के जालंधर में देहात पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की उम्र महज 19-19 साल है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नकोदर के मोहल्ला रणजीत नगर के रहने वाले तेजपाल सिंह उर्फ पाली पुत्र सरबजीत सिंह, नकोदर के मोहल्ला गुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले कार्तिक पुत्र सुरिंदर पाल और थाना सदर नकोदर के एरिया में पड़ते खानपुर ढडां के रहने वाले वीर सुखपाल सिंह पुत्र गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। वहीं, केस में पुलिस ने अमेरिका में बैठे आतंकी गुरपतवंत पन्नू, कनाडा में बैठे आतंकी बलकरण सिंह (जालंधर, नकोदर का निवासी) और यूके में रह रहे जसकरण प्रीत सिंह उर्फ बावा (जालंधर के खानपुर गांव का रहने वाला) को नामजद किया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसएसपी बोले- विदेश से पैसे भेजे, फिर साथियों को प्रेरित कर की वारदात जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा- थाना सदर नकोदर की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को आज यानी सोमवार को सुबह गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पूछताछ के दौरान पता चला है कि विदेश में बैठे आतंकियों का चचेरा भाई वीर सुखपाल सिंह ने बाकी के साथियों का खालिस्तानी नारे लिखने के लिए प्रेरित किया। कनाडा से बलकरण सिंह ने बीर सुखपाल सिंह खाते में पैसे डाले और वारदात की प्लानिंग की। तीनों नकोदर बाइपास के पास स्थित खालिस्तानी नारे लिखे। इसकी वीडियो बनाकर आरोपियों ने विदेश में बैठे आतंकियों को भेजी। जिसके बाद उन्हें पोस्ट कर राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश की। ऐसे में जब पुलिस को पता चला तो तीनों आरोपियों को नकोदर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *