कपूरथला में बाइक सवार की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक काम से शहर जा रहा था; हिरासत में ड्राइवर

कपूरथला में शुक्रवार रात एक कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसा जालंधर रोड स्थित गुरु नानक स्टेडियम के पास हुआ। मृतक की पहचान मंसूरवाल दोना निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता गुरनाम सिंह ने बताया कि उनका बेटा प्रकाश देर रात घरेलू काम से कपूरथला शहर जा रहा था। गुरु नानक स्टेडियम के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल प्रकाश को तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हिरासत में कार चालक सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. मोइन मोहम्मद ने पुष्टि की कि मृतक का शव शवगृह में रखा गया है। सिटी थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। सिटी थाना एसएचओ बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *