फाजिल्का में बाइक बचाने में कार पेड़ से टकराई:चाचा के जन्मदिन पर केक लेकर जा रहे तीन युवक, एक घायल

फाजिल्का में अचानक बाइक के सामने आने से कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसा अबोहर के मलोट रोड पर हुआ। घटना रात करीब 11 बजे की है। गोबिंदगढ़ गांव के आकाशदीप और उसके दो साथी कार में चाचा के जन्मदिन के लिए केक लेकर जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार बेकाबू हो गई। कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में आकाशदीप को मामूली चोट आई। उसके दोनों साथी सुरक्षित रहे। आसपास के लोगों ने तीनों को कार से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। तेज रफ्तार के कारण कार पर नियंत्रण नहीं रह पाया। हालांकि बड़ी राहत यह रही कि हादसे में किसी की जान को खतरा नहीं हुआ। कार को नुकसान पहुंचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *