पंजाब में बर्थडे पार्टी में 2 पिस्टल से हवाई फायरिंग:महिलाएं डरीं, हरियाणवी सिंगर के खटोला गाने पर झूमे, VIDEO देख पुलिस ने की FIR

चंडीगढ़ से सटे पंजाब के जीरकपुर में बर्थडे पार्टी में 4 बार हवाई फायरिंग की गई। फायर करने वाले के पास 2 पिस्टल थे। जिस दौरान यह फायरिंग की गई, बर्थडे पार्टी में लोगों की काफी भीड़ थी। जिनमें महिलाएं भी मौजूद थीं। इस पार्टी में आए लोग हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के बैन हुए गाने ‘एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर’ पर भी झूमते दिखे। बर्थडे पार्टी में फायरिंग का 1.17 मिनट का वीडियो सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने फायरिंग करने वाले और होटल मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि उसके पास पिस्टल लाइसेंसी थीं या अवैध, इसके बारे में भी जांच की जा रही है। स्टेज पर आया, पिस्टल निकाल फायरिंग की, झूमता रहा
वीडियो में दिख रहा है कि बर्थडे का केक काटते वक्त एक व्यक्ति स्टेज पर आता है। फिर वह पहले एक पिस्टल से 3 बार हवाई फायर करता है। फिर दूसरे हाथ पर पकड़ी पिस्टल को उठाकर एक फायर करता है। इसके बाद वीडियो का फोकस वहां मौजूद लोगों पर हो जाता है। इस दौरान म्यूजिक की आवाज तेज होने की वजह से और फायरिंग की आवाज सुनाई नहीं देती। वीडियो को ‘हैप्पी बर्थडे-शाहबाज ब्रो’ लिखकर वायरल किया गया है। महिलाएं डरती हुईं नजर आईं
हवाई फायरिंग के बाद वीडियो का फोकस वहां आए मेहमानों की तरफ हो जाता है। इस दौरान दिख रहा है कि पुरुष तो फायरिंग का वीडियो बना रहे हैं, लेकिन महिलाएं इसकी वजह से डरीं हुईं नजर आ रही हैं। मगर, हवाई फायरिंग करने वाला स्टेज पर झूमता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान होटल में काफी तेज आतिशबाजी भी की जाती है। इस मामले में पुलिस ने क्या कहा
जीरकपुर की ढकोली चौकी के इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने कहा कि यह बर्थडे पार्टी कुछ दिन पहले होटल पिकासा में की गई थी। पुलिस ने वायरल वीडियो की पड़ताल की और 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इनमें हवाई फायरिंग करने वाले व्यक्ति विक्रम शर्मा के साथ होटल पिकासा के मालिक को भी नामजद किया गया है। अभी सिर्फ आरोपियों की पहचान हुई है गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *