बरही में राधा गोपाल इंडस्ट्री का बॉयलर फटा:विस्फोट की आवाज 1 किमी दूर तक सुनी गई, कोई हताहत नहीं

हजारीबाग जिले के बरही अनुमंडल स्थित रियाडा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई। राधा गोपाल इंडस्ट्री के बॉयलर में सुबह करीब 6 बजे विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, विस्फोट इतना प्रचंड था कि कंपन कई घरों तक महसूस किया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही बरही विधायक मनोज यादव, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और एसडीओ जोहान टुडू मौके पर पहुंचे। आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया सुरक्षा कारणों से फैक्ट्री को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस फैक्ट्री में पहले भी कई विस्फोट हो चुके हैं। इन हादसों में कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है। ग्रामीणों ने फैक्ट्री पर प्रदूषण फैलाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। प्रशासन घटना की गहन जांच कर रहा है। सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी। जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *