कपूरथला में बाढ़, बचाव अभियान जारी:सेना और SDRF ने 97 लोगों को सुरक्षित निकाला, नाव से राशन किट बांट रहे

कपूरथला में बाढ़ प्रभावितों को बचाने का अभियान तेजी से चल रहा है। सेना और एसडीआरएफ ने 97 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में बाढ़ से हालात ज्यादा खराब है। डीसी अमित कुमार पंचाल के अनुसार सेना के 4 जेसीओ और 40 जवान राहत कार्यों में जुटे हैं। एसडीआरएफ की टीमें पिछले 15 दिनों से लगातार काम कर रही हैं। बचाव अभियान में 15 नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आहली कलां में प्रभावित परिवारों को 100 राशन किट दी गई हैं। जरूरतमंद लोगों को तिरपाल भी वितरित किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 08122-231990, 01828-222169 और 01822-271829 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा नाव से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। सेना की अलग-अलग टीमें 24 घंटे मदद के लिए तैयार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *