सुखबीर बादल फाजिल्का में बाढ़ प्रभावितों से मिले:40 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की मांग, बोले-सरकार ने माइनिंग की, बांध कमजोर हुए

फाजिल्का में आज यानी शनिवार को शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की है। सुखबीर सिंह बादल बाढ़ प्रभावित सरहदी गांव मुहार जमशेर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुश्किलें सुनी। बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद देने का सुखबीर सिंह बादल की तरफ से भरोसा दिया गया। इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार को घेरा। बाढ़ जैसे हालातों बनाने के पीछे सरकार की नालायकी बताया। बादल ने कहा कि अकाली दल बादल के कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे। उनकी टीम गांव में रहेगी। जल्द गांव में मेडिकल कैंप लगाएंगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को आज पशुओं के हरे चारे और राशन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कर्ज उठा रखा है, उसका एक साल का ब्याज माफ होना चाहिए। कच्ची जमीन वालों को भी मुआवजा मिलना चाहिए। 40 हजार एकड़ के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह आज पशुओं का चारा लेकर आए है। कल राशन भी बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा जाएगा। इस बार ड्रेनों की भी कोई सफाई नहीं हुई-बादल
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इन इलाकों में माइनिंग शुरू की। जिस कारण बांध कमजोर हुए। उन्होंने कहा कि यह सरकार की नालायकी है कि पिछले 4 सालों में मीटिंग नहीं की गई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में चार महीने पहले मीटिंग करके इंतजाम कर लिए जाते थे। बांधों को मजबूत और दरिया की गहराई बढ़ा दी जाती थी। अगर ऐसा होता तो आफत कम होनी थी। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान काम नहीं करते। माधवपुर बांध कमजोर हुआ था। जिसको लेकर अधिकारियों ने सरकार को लिखा था और पैसे की मांग की गई थी। लेकिन पैसा जारी नहीं किया गया। जिस कारण वह बांध टूट गया और आज पंजाब के बुरे हालात हुए है। उन्होंने कहा कि इस बार ड्रेनों की भी कोई सफाई नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *