कपूरथला में बारिश से अनाज के गोदाम में पानी भरा:मक्की की 6 हजार बोरियां डूबीं, दूसरी जगह शिफ्ट की जा रही

कपूरथला में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश से अनाज के गोदाम में पानी भर गया, जिससे वहां रखी मक्की की बोरियां बारिश के पानी में डूब गईं। घटना नकोदर रोड पर स्थित गांव काला संघिया में नव्या इंटरप्राइजेज के गोदाम की है। नव्या इंटरप्राइजेज के मालिक कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बताया कि गोदाम में 25 हजार मक्की की बोरियां रखी थीं। मंगलवार को लगातार बारिश के कारण गोदाम में 2 से 3 फुट तक पानी भर गया। इससे करीब 6 हजार बोरियां पूरी तरह से डूब गईं। कृष्ण गोपाल के अनुसार उनका लाखों का नुकसान हो गया है। बची हुई मक्की को बचाने के लिए मजदूरों की मदद से बोरियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मक्की को अच्छी तरह सुखाकर स्टोर किया गया था। लेकिन अचानक हुई बारिश से भारी नुकसान हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *