फाजिल्का में मृत गोवंश को जलाया:हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, लोग बोले- बदबू आने से परेशानी हो रही थी

फाजिल्का में मृत गोवंश को जलाने की घटना सामने आई है। कुछ ग्रामीणों ने रात के समय गोवंश के शव पर लकड़ियां और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझवाई। पुलिस ने दो गौसेवकों को बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना अबोहर के बाबा दीप सिंह नगर की है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 4 दिन पहले एक गोवंश की मौत हो गई थी। इतने दिनों तक कोई शव को उठाने नहीं आया। इससे फैली दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही थी। कल रात करीब 12 बजे किसी व्यक्ति ने मीडियाकर्मियों को घटना की सूचना दी। डीएसपी तेजेंद्र पाल और थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने माहौल को शांत रखने के लिए रात में ही पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया। डीएसपी ने बताया कि मृत गौवंश का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *