कपूरथला में बारिश से गिरी छत:मां और बेटा घायल, कीमती सामान क्षतिग्रस्त, पति की हो चुकी है मौत

कपूरथला के शेखूपुर क्षेत्र में मोहल्ला टोटा में देर रात बारिश के कारण एक मकान की छत का कुछ हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। हालांकि इस घटना में कमरे में सो रहे मां – बेटा को मामूली चोटे आई हैं। लेकिन घर में पड़ा हजारों रुपए का सामान टूट गया है। पीड़ित मां – बेटा ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। शेखूपुर के मोहल्ला टोटा निवासी प्रवीण कुमारी पत्नी सुखविंदर सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले उसके पति का देहांत हो गया था था। वह लोगों के घरों में काम कर अपने परिवार का पेट पालती है। वह अपने बेटे के साथ अकेली 2 मरले के घर में रहती है। शुक्रवार की रात वह और उसका बेटा कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे उनके कमरे की छत का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया। जिससे वह और उसका बेटा चोट लगने के कारण घायल हो गए। छत गिरने से कमरे में रखा कूलर, गैस चूल्हा, सिलाई मशीन, पंखा और बर्तन आदि सामान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रवीण कुमारी ने जिला प्रशासन से छत की मरम्मत के लिए आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *