मुक्तसर में अवैध हथियार समेत दो गिरफ्तार:खोलकर फिर जोड़ रहे थे राइफल, नहीं दिखा सके लाइसेंस, भागने की कोशिश

पंजाब में मुक्तसर के मलोट की काउंटर इंटेलिजेंस की इंचार्ज अवनीत कौर हुंदल की अगुवाई में सीआईए स्टाफ मलोट ने दो व्यक्तियों को 12 बोर की अवैध राइफल के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए टीम मलोट के इंचार्ज हरप्रीत सिंह की देखरेख में एएसआई हरभजन सिंह समेत टीम संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी अभियान के तहत दानेवाला से फोकल प्वाइंट की ओर जा रही थी, तभी दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पुलिस ने देखा कि वे एक 12 बोर की राइफल को खोलकर जोड़ रहे थे। पुलिस ने दोनों को काबू कर उनसे पूछताछ की। आरोपियों की पहचान हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन निवासी अबुलखुराना तथा कुलदीप सिंह निवासी तप्पाखेड़ा के रूप में हुई। पुलिस द्वारा जब्त की गई राइफल का उक्त व्यक्तियों के कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ सिटी मलोट थाने में 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है ताकि आगे पूछताछ की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *