कपूरथला में भाई-बहन ब्यास दरिया में डूबे:भाई का शव मिला, बहन की तलाश जारी; हाथ-मुंह धोते समय हुआ हादसा

कपूरथला में भाई-बहन ब्यास दरिया में डूब गए। भाई का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि बहन की तलाश जारी है। घटना सुल्तानपुर लोधी के आहली कलां गांव की है। दोनों फसल काटने आए खेत में गए थे। परिवार के सदस्य इंद्रजीत और विक्रम कुमार ने बताया कि पप्पू और आशु अन्य परिवार के सदस्यों के साथ खेतों में काम कर रहे थे। घर वापसी के दौरान वे हाथ-मुंह धोने दरिया किनारे गए। इस दौरान बहन आशु का पैर फिसल गया। उसे बचाने की कोशिश में भाई पप्पू भी दरिया में कूद गया। दोनों गहरे पानी में डूब गए। थाना कबीरपुर पुलिस ने 35 वर्षीय पप्पू का शव बरामद कर लिया है। शव को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के शवगृह में रखा गया है। मृतक पप्पू सुल्तानपुर का रहने वाला था। गोताखोर अविवाहित बहन आशु की तलाश कर रहे हैं। परिवार के अनुसार हर साल की तरह इस बार भी दोनों भाई-बहन फसल के मौसम में मजदूरी करने आहली कलां आए थे। पप्पू शादीशुदा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *