कपूरथला जिले के शेखूपुर स्थित माता भद्रकाली मंदिर में 78वें वार्षिक मेले की शुरुआत हो गई है। शनिवार सुबह मंदिर में स्वरूपों का पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की। श्री दुर्गा मंडल मंदिर माता भद्रकाली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित मेले में श्रद्धालुओं ने मां का झंडा लेकर नगर की परिक्रमा की। फिर मंदिर परिसर में झंडे की स्थापना की गई। 19 मई को रामायण पाठ शुरू ज्योति स्वरूप के फल श्रृंगार की सेवा आनंद पब्लिक स्कूल के मालिक विक्रम आनंद ने की। मंदिर कमेटी के प्रधान पुरुषोत्तम पासी, चेयरमैन राधे श्याम शर्मा और उपचेयरमैन भूपिंदर आनंद ने कार्यक्रम की जानकारी दी। 18 मई को सुबह 6 बजे 1100 दुर्गा स्तुति पाठ होंगे। 19 मई को सुबह 10 बजे रामायण पाठ शुरू होगा। 20 मई को सुबह 11 बजे रामायण पाठ का विश्राम होगा। श्री ब्रह्मकुंड मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा 22 मई को शाम 5 बजे शालीमार बाग स्थित श्री ब्रह्मकुंड मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकलेगी। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए रात में माता भद्रकाली मंदिर पहुंचेगी। इसी दिन सुबह 6 बजे सुंदरकांड पाठ भी होगा। 23 मई को माता भद्रकाली जी का 78वां मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले के दौरान मंदिर के लंगर हॉल में श्रद्धालुओं के लिए निरंतर लंगर चलेगा।


