मुक्तसर में हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:गुप्त सूचना पर सीआईए की रेड, बाइक जब्त, नेटवर्क की तलाश

पंजाब के मुक्तसर जिला पुलिस ने अंतर-राज्यीय नशा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने थाना बरीवाला क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 262 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी के अनुसार यह कार्रवाई एसपी (डी) और डीएसपी (डी) की निगरानी में की गई। पकड़े गए तस्करों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है, ताकि नेटवर्क का सुराग लगाया जा सके। दोनों आरोपियों की हुई पहचान सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में मुक्तसर के जसप्रीत सिंह उर्फ जशन उर्फ पिन्नी और मोगा के प्रज्वल सेठी उर्फ शिव शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी हेरोइन कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई करने वाले थे। जांच में रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *